Home Uncategorized गौशाला में भारी लापरवाही के चलते दम तोड़ रही बेजुबान गाय  ...

गौशाला में भारी लापरवाही के चलते दम तोड़ रही बेजुबान गाय  मुख्य विकास अधिकारी से की दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

30
0

 

झांसी। झांसी। तहसील गरौठा, ब्लाक गुरसरांय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढिवकई स्थित गौशाला में भारी लापरवाही के चलते गायों की मृत्यु होने के सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी से दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी है।

भाजपा के पू.म.अध्यक्ष वीर सिंह सेंगर, भूपेन्द्र सिंह,सुगन्द कुमार, शिशुपाल सिंह, प्रकाश चंद्र, महेंद्र सिंह,अजीत सिंह राजपूत आदि ग्राम वासियों ने शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम ढिवकई स्थित सरकारी गौशाला की स्थिति अत्यन्त दयनीय एवं चिन्ताजनक है। गौशाला में गायों के लिये चारा ,पानी, सफाई एवं दवा की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण लगातार गायों की मृत्यु हो रही है। गौशाला के अन्दर गाँव के आवारा कुत्ते घुस जाते हैं। और जिन्दा गायों को घायल कर देते हैं उनकी कोई देख रेख नहीं है। एक मृत गाय जिसका गौशाला कर्मचारियों ने पूरा कान काटकर उसका टोक्स भी निकाल लिया जिससे गौशाला की गाय का स्पष्टीकरण न किया जा सके। इस गम्भीर समस्या की जानकारी ग्राम प्रधानपति, सचिव एवं सम्बंधित अधिकारियों को पहले भी दी गयी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी ,जिससे स्पष्ट है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। गौशाला के नाम पर धनराशि का अनुचित प्रयोग किया जाता है। अधिकारियों व कर्मचारियों पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए शिकायत के साथ गौशाला की फोटो एवं वीडियो भी बतौर साक्ष्य प्रस्तुत कर गौशाला की जाँच उपरांत दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की गयी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here