
झांसी। जानवरों के व्यापार करने वाले व्यापारी को अपने साथी से रुपया मांगना महंगा पड़ गया। आरोप है कि उसके साथी ने अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी व परिवार के सदस्यों की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित ने इस घटना की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली के ओरछा गेट कुरैश नगर निवासी श्रीमती भूरी ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसके पति शहजाद जानवरों का व्यापार करते है। साथी कादर ने शहजाद से कुछ माल उधार लिया था। जिसकी बिक्री होने पर शहजाद अपने रुपए मांगने कादर के पास घर पहुंचा तो कादर ने उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। आरोप लगाया कि देर रात कादर अपने साथियों के साथ उसके घर आया ओर पति शहजाद की मारपीट कर दी। चीखने चिल्लाने पर परिवार के लोग शहजाद को बचाने आए तो परिजनों को भी लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। उनका आरोप है कि इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने वह थाना पहुंचे तो पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

