Home Uncategorized टैक्स का लाखों रुपया बकाया, जमा नहीं करने पर दुकानें सीज

टैक्स का लाखों रुपया बकाया, जमा नहीं करने पर दुकानें सीज

80
0

झांसी। नगर निगम का ग्रह कर दुकानों का टेक्स जमा न करने पर नगर निगम ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। नगर निगम ने टैक्स अदायगी न करने वालों के भवन, दुकानें सीज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज नगर निगम की टीम ने पुलिस के साथ प्रेमनगर क्षेत्र में अभियान चलाकर दर्जनों दुकानें सीज कर दी है।

नगर आयुक्त के निर्देशन में नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता टीम ओर ग्रह कर अधिकारी ने प्रेमनगर पुलिस के साथ मिलकर प्रेमनगर के इस्लाम गंज स्थित मस्जिद कमेटी की बीस से अधिक दुकानों का टेक्स जमा नहीं होने पर आज उन्हें सीज करने की कार्यवाही की गई। इस दौरान नगर निगम की कार्यवाही से हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारों ने मौके पर टैक्स अदायगी कर दी जिन्हें सीज नहीं किया गया। लेकिन जिन्होंने टेक्स अदा नहीं किया उन दुकानों को सीज कर दिया गया है। इस दौरान मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारी ने बताया कि नगर निगम का करीब पांच लाख चालीस हजार रुपए टैक्स बाकी था। कई बार मस्जिद कमेटी को नोटिस दिया गया। लेकिन उधर बावजूद भी टैक्स अदायगी नहीं होने पर आज दुकानों को सीज करने की कार्यवाही की गई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here