Home Uncategorized प्यार में धोखा मिलने पर की थी अनीता की गोली मारकर हत्या,...

प्यार में धोखा मिलने पर की थी अनीता की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी मुठभेड़ में घायल

110
0

झांसी। 4/5 जनवरी की झांसी की पहली महिला ओटो चालक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को देर रात नवाबाद ओर बरुआ सागर थाना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ओर बदमाश की मुठभेड़ की सूचना पर घटना स्थल पर एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हत्यारोपी ने अनीता की हत्या प्यार में धोखा मिलने पर की थी।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध ओर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला ओटो चालक अनीता चौधरी की हत्या करने वाला आरोपी मुकेश झा भगवन्तपुरा के जंगलों से भागने की फ़िराक़ में है। इस सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस ओर बरुआ सागर थाना पुलिस ने जिले की दोनों सीमाओं पर घेराबंदी कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी। तभी देर रात जंगल में भाग रहे आरोपी ने पुलिस को देख पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने भी घेराबंदी कर जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की। जिससे एक गोली हत्यारोपी मुकेश झा के पैर में जा लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्यारोपी मुकेश झा निवासी ईसाई टोला थाना प्रेमनगर निवासी का काफी समय से मृतक अनीता चौधरी से दोस्ती थी। इसके बाद दोनों में अनबन हो गई थी। अनीता मुकेश से बात करना बंद कर दी थी। जिसको लेकर कई बार मुकेश ओर अनिता के बीच झगड़ा हुआ कई बार मुकेश ने अनीता पर हमला करने का प्रयास किया। एक मुकदमा थाना नवाबाद में भी अनीता ने मुकेश के खिलाफ मारपीट का दर्ज कराया था।

आपको बता दे कि नवाबाद थाना क्षेत्र के सिविल लाइन रेलवे स्टेशन रोड पर 4/5 जनवरी की रात झांसी की पहली महिला ओटो चालक तालपुरा निवासी अनीता चौधरी का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गोली मारकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। तभी से मुकेश झा फरार चल रहा था।

नहीं मिला मध्यप्रदेश पुलिस का सहयोग

झांसी। अक्सर देखा जाता है कि मध्यप्रदेश ओर उत्तर प्रदेश की सीमाएं लगी होने से अपराधी लाभ उठाते थे। उत्तर प्रदेश में अपराध करने के बाद मध्यप्रदेश भाग जाते थे ओर वहां के अपराधी यहां। सूत्र बताते है कि मुकेश झा ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए अपनी चार पहिया गाड़ी वेतवा नदी किनारे खड़ी कर दी ताकि पुलिस आशंका जाहिर की जा सके कि वह नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। सूत्र बताते है कि मुकेश झा ने मध्यप्रदेश में सरेंडर करने के लिए वहां की पुलिस से संपर्क किया। लेकिन जब वहां की पुलिस को पूरी घटना की जानकारी हुई तो पुलिस ने हाथ खड़े कर लिए। मुकेश झा पर हत्याकांड के बाद झांसी पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here