
झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के एक सर्राफा कारोबारी ने मां बेटे पर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लेकर भागने ओर तीन लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। साथ ही पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज भी शिकायती पत्र के साथ दिए है।
मऊरानीपुर के रानीपुर देवरी निवासी मुकेश कुमार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि खटीकयाना मोहल्ला निवासी एक मां बेटे बीस दिन पूर्व उनकी दुकान पर सोने चांदी के जेवरात लेकर आए थे। उनका कहना था कि उनके घर में शादी समारोह का आयोजन होना है, पैसे की कमी पड़ रही है। कारोबारी ने उनके जेवरात गिरवी रखते हुए तीन लाख रुपए उन्हें दिए थे। पीड़ित कारोबारी मुकेश ने आरोप लगाया कि 21 दिसंबर को मां बेटे उसकी दुकान पर आए ओर बोले कि हमको जेवरात बेचना है लेकिन आपके यहां नहीं बेचेंगे जिस सराफा की दुकान से उन्होंने खरीदे थे उसी सर्राफा की दुकान पर बेचेंगे। इस बात पर मुकेश अपनी दुकान से जेवरात लेकर मां बेटे के साथ उनकी परिचित की दुकान पर पहुंचा। जहां मां बेटे ने सारे जेवरात बैग में रखे ओर बोले अभी घर आकर पैसे दे रहे है। इसके बाद वह लोग लौट कर नहीं आए। पीड़ित मुकेश का आरोप है कि वह कई बार उनके घर गया लेकिन उसे गाली गलौज कर भगा दिया। पंद्रह दिन से वह सीसीटीवी फुटेज लेकर पुलिस के चक्कर काट रहा है लेकिन पुलिस कार्यवाही कही कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

