झांसी। दिल्ली से झांसी में नकली करंसी खपाने की योजना का खुलासा हो गया है। अब पुलिस मुख्य सरगना समेत उसके गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही है। इसका खुलासा गत दिवस झांसी मेले में नकली नोट खपाने आया नाबालिग से नकली नोट बरामद होने पर हुआ। अब नवाबाद पुलिस ओर स्वाट टीम इस नकली करेंसी बनने वाले मुख्य सरगना ओर उसके गिरोह की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग किशोर गत दिवस झांसी के क्राफ्ट मैदान में आयोजित मेले में अपने साथियों के साथ गया ओर वहां झूला झूलने के लिए झूला संचालक को पांच सौ रुपए का नोट दिया। झूला संचालक ने नोट को चैक किया तो उसे संदेह हुआ। इस पर उसने तत्काल नवाबाद पुलिस को सूचना दी। नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और नकली नोट चलाने वाले राजगढ़ निवासी नाबालिग किशोर ओर उसके सचिन रिछारिया को हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां पुलिस टीम ने उस किशोर से पूछताछ करते हुए तीन नकली पांच सौ के नोट बरामद किए। किशोर ने पूछताछ में बताया कि यह नोट उसे उसके क्षेत्र में रहने वाले सचिन रिछारिया ने दिए थे। इस पर नवाबाद पुलिस ओर स्वाट टीम सचिन रिछारिया की तलाश में कई जगह ओर उसके मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने सचिन रिछारिया को भी गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि नकली नोट छापने वाले गिरोह से गिरफ्तार दोनों लोगों का तालमेल है, सचिन अकाउंट होल्डर है जो गिरोह के नकली पैसे को बदलवा कर असली नोट लेकर अपने अकाउंट से गिरोह के अकाउंट में पैसा भेजता है साथ ही यह दिल्ली से भारतीय करंसी को कॉपी राइट बनाकर बाजारों में चलाने वाले बड़े गिरोह है। सूत्र बताते है कि इस गिरोह ने अभी हाल ही में नकली नोटो की बड़ी खेप झांसी में भेजी है। झांसी पुलिस इसी गिरोह का भंडाफोड़ करने में लगी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

