Home Uncategorized पुलिस भर्ती परीक्षा निष्पक्ष शांतिपूर्ण कराने को पुलिस ने कसी कमर

पुलिस भर्ती परीक्षा निष्पक्ष शांतिपूर्ण कराने को पुलिस ने कसी कमर

103
0

झांसी। पुलिस भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष शांतिपूर्ण कराने को लेकर झांसी पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। रविवार को एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए विशेष दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक, झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति की अध्यक्षता में उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) सीधी भर्ती–2023 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (DV) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के संबंध में एक प्रशासनिक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

एसएसपी ने बैठक में कहा कि उक्त DV/PST प्रक्रिया दिनांक 05.01.2026 से 27.01.2026 तक पुलिस लाइन, झांसी में आयोजित की जानी है। बैठक में DV/PST के सुव्यवस्थित, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा तथा अभ्यर्थियों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी द्वारा सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं नियमों के अनुरूप सम्पूर्ण प्रक्रिया सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी स्तर पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here