Home Uncategorized लोगों को जोड़े बिना राज्य निर्माण लड़ाई अधूरी : पंडित पंकज रावत

लोगों को जोड़े बिना राज्य निर्माण लड़ाई अधूरी : पंडित पंकज रावत

48
0

 

 

झांसी। आज दिनांक 4 जनवरी 2026, भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई जिसमें राज्य निर्माण को गति न मिलने पर चर्चा की गयी साथ ही बुन्देलखण्ड के लिए आ रही योजनाओं में भ्रष्टाचार क्षेत्र के विकास के लिए अवरोध बना रहा पर गहन मंथन किया गया।

बैठक में बोलते हुए रा. अध्यक्ष पं पंकज रावत ने कहा कि बुन्देलखण्ड को हमें किसी भी कीमत पर देश का 29वां राज्य बनाना होगा साथ ही जिस बुन्देलीभाषा को हम बोलते है उसे पर्याप्त संम्मान दिलाने के लिए संविधान की आठवी अनुसूची में 23वीं भाषा का दर्जा दिलाना होगा।

रावत ने कहा कि राज्य निर्माण की लड़ाई तब तक अधूरी होगी जब तक जनता को सीधे न जोड़ा जाये इसके लिए हमें जाति धर्म के भेदभाव को मिटाकर हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए जिससे हम अपनी बात सरकार तक पहुंचा पाये साथ ही बुन्देलखण्ड के विकास के लिए अपना योगदान दे पाये।

रावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जो भी योजनायें आ रही है वे कहीं न कही भ्रष्टाचारियों के चंगुल में फंसकर खत्म हो जा रही है चाहे वह ध्यानचन्द्र संग्रहालय में डीजल घोटाला हो या फिर विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल द्वारा सदन में उठाया गया अंडर ग्राउंड विधुत लाइन डालने का मामला हो या फिर स्मार्ट सिटी में वर्तमान महापौर द्वारा भरे सदन में उठाया गया 300 करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला हो, ये सभी मामले हमारे बुन्देलखण्ड के विकास में बाधा है और अपराधी खुल आम घुम रहे है ये भी किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

रावत ने बताया कि हमें जनता तक पहुंचना होगा और इसी माह कम से कम 10 हजार लोगों तक पहुचकर राज्य निर्माण के लिए एकमत करना होगा तभी हम अपने को आगे की लड़ाई के लिए तैयार कर पायेंगे।

बैठक में प्रभात रावत, राकेश सूरौठिया, आनंद मुदगल, एनपी सिंह, वीके शर्मा, सुमन, श्रुति, प्रदुम्न मिश्रा, राजेन्द मिश्रा, रघुनन्दन यादव, अमित यादव, राजीव ओझा, अजय मिश्रा, आशुतोष द्विवेदी, धरन शर्मा, केतन सेन, आदि उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन राकेश सूरौठिया ने तथा आभार प्रभात रावत ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here