Home Uncategorized सावित्री बाई फुले जी की 195 वीं जयंती का आयोजन किया गया

सावित्री बाई फुले जी की 195 वीं जयंती का आयोजन किया गया

62
0


झांसी। उ प्र रा वि प अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति शाखा -पारीछा के नेतृत्व मे माता सावित्री बाई फुले जी की 195 वी जयंती का आयोजन अम्बेडकर भवन, सुगत बुद्ध विहार पारीछा मे किया गया जयंती के उपलक्ष में समिति द्वारा रक्तदान शिविर (राजकीय रक्तकोष झाँसी द्वारा किया गया एवं समिति द्वारा लगभग 100 बच्चों को बैग एवं स्टेशनरी वितरित की गई एवं पारीछा डैम के पास हुई घटना मे मृत हरीराम राकवार निवासी रिझोर खुर्द के परिवार को इस दुःख की घड़ी मे समिति के द्वारा 45000 रूपये का आर्थिक सहयोग किया गया। कार्यक्रम मे धम्म गुरु भन्ते कुमार काश्यप द्वारा बुद्ध वंदना कर बुद्ध धर्मम का प्रचार प्रसार किया गया एवं परियोजना मुख्य महाप्रबंधक इं राम नरेश श्रीवास्तव, एवं बबीना विधायक प्रतिनिधित्व प्रमोद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं छोटी बच्ची सारविका द्वारा माता सावित्री बाई फुले जी पर गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रशासन से इं अनुग्रह रवि (महाप्रबंधक ),इं अनीश कपूर(महाप्रबंधक )समिति के संरक्षक इं मनोज बागीश (अधीक्षण अभियंता), इं निशिथ शर्मा(अधीक्षण अभियंता),समिति के सलाहकार इं नरेंद्र कुमार (अधिशासी अभियंता),इं महेश प्रताप (अधिशासी अभियन्ता), इं प्रभात उमराव(अधिशाषी अभियंता), इं नवीन कुमार , इं राजेश सिंह, इं बिपिन आर्या, राजीव कुमार(कोषाध्यक्ष), विजय गोयल, प्रदीप कुमार, सुभाष, चंद्रा ,ब्रह्म प्रकाश,, संतोष कुमार, सुशील कुमार,वर्षा वर्मा,नीरज,संजय,इं मुकेश कुमार ,इं जसवंत, नीरज बाबू, शंकर रजक ,राजेन्द्र,अनीश,मनमोहन, नीरज,ब्रजेश बाबू, राजनारायण, श्रवण कुमार,कमलेश चौधरी,मनोहर लाल DRO, कैलाश अमीन, एवं समस्त सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कमलेश कोटरा एवं इं शैलेन्द्र गौतम ने किया।
अंत मे अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के परियोजना अध्यक्ष इं अमित सुमन द्वारा सफल कार्यक्रम हेतु सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here