झांसी। वृद्ध के बैंक खाते में आए बीड़ा के मुआवजा को धोखाधड़ी कर 19 लाख साठ हजार की रकम हड़पने वाले दो शातिरों के खिलाफ रक्सा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा पुलिस ने आईजी के आदेश पर दर्ज किया है।
रक्सा थाना क्षेत्र के डागरवाहा निवासी लवकुश ने पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि रक्सा के ग्राम राजपुर निवासी मामा जगदीश पुत्र रामसेवक की दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। उनके बैंक एक्सेस के खाते में बीड़ा का मुआवजा आया था। तभी गांव का रहने वाला चंद्रपाल वंशकार उनके घर आया ओर मामा से बोला कि आपके पैसे आपके दूसरे बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर करवा दे रहे ओर यह कहकर वह मामा को बैंक ले गया। जहां चंद्रपाल ने अपने एक साथी लक्ष्मीनारायण के साथ मिलकर फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार कर मामा के बैंक खाते से 19 लाख साठ हजार रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। जब इसकी जानकारी लवकुश को हुई तो उसने पैसे वापस मांगे जिस पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी चंद्रपाल ओर लक्ष्मी नारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

