झांसी।थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंदर सैयर गेट में एक निर्माणाधीन दुकान से चढ़कर चोर ने सैलून से मशीनें,बिग आदि के साथ ही नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
छनियापुरा निवासी मोहम्मद प्यारे पुत्र युसुफ ने बताया कि अंदर सैयर गेट में प्राचीन लाला हरदौल मंदिर के पास उसकी एचपी कटिंग सैलून के नाम से दुकान है। बीती रात वह अपनी दुकान बन्द कर घर चला गया और शनिवार को प्रातः दुकान खोली तो देखा कि दुकान के प्रथम तल पर सैलून से कई बिग , चार्जर , कटिंग मशीनें आदि सामान के अलावा गुल्लक से करीब 12000 रुपये नगद अज्ञात चोर चुरा ले गया। दुकान के सामने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर सफेद चादर लपेटे हुये सैलून से लगी निर्माणाधीन दुकान से अन्दर घुसकर करीब तीन घंटे बाद निकलकर न्यू रोड की ओर गली में जाता दिखाई दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

