
झांसी। दिनदहाड़े मारपीट, डकैती के आरोप में आरोपी बनाए गए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। दो दिन के अंदर हाजिर नहीं होने पर पुलिस उनकी बीस करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क करेगी। पुलिस ने आरटीओ कार्यालय के पास बनी कोठी सहित मून सिटी की ग्यारहवीं मंजिल पर बने फ्लैट को निशाने पर ले लिया है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध ओर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोठ थाना पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की गिरफ्तारी नहीं होने पर आज नवाबाद थाना पुलिस बल ओर सीओ सिटी के नेतृत्व में पूर्व विधायक की बीस करोड़ 26 लाख 52 हजार 260 रुपए की संपत्ति चिन्हित करते हुए आज नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस टीम ने पूर्व विधायक की मून सिटी में ग्यारहवीं मंजिल पर बने फ्लैट पर भी नोटिस चस्पा कर दिया है। इधर सीओ सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर दो दिन के अंदर दीप नारायण सिंह हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर की जाएगी। आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर पिछले माह मोठ थाने में दीप नारायण सिंह यादव पुत्र बलभद्र सिंह सहित उनके तीन साथियों के साथ 32 हजार रुपए की डकैती, मारपीट ओर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज है। जिसमें एक आरोपी अशोक गोस्वामी की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी मुख्य आरोपी दीप नारायण सिंह यादव पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

