झांसी। मध्यप्रदेश के ओरछा में नदी में नहाने गए झांसी के दो युवक गहरे पानी में डूब गए। इससे पहले कि दोनों की जान जोखिम में जाती वहां सुरक्षा में तैनात मध्यप्रदेश पुलिस के जवान मनीष दुबे ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में छलांग लगा दी और दोनों युवकों को जिंदा बाहर निकाल लिया। सिपाही की इस बहादुरी का वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा साथ ही लोगों ने सिपाही के सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की। जानकारी के मुताबिक झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित बिजौली निवासी तीन साथी युवक संस्कार यादव और निखिल गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा आज दोपहर को मध्यप्रदेश के ओरछा स्थित नदी में कंचना घाट पर नहाने गए थे। जैसे ही संस्कार यादव और साथी नहाने नदी में उतरे कुछ देर बाद नदी के पानी के बहाव के चलते वह गहरे पानी में डूबने लगे। खुद को गहरे पानी में डूबता देख दोनों युवकों ने जान बचाने की गुहार लगाते हुए चीखने चिल्लाने लगे। लेकिन वहां मौजूद लोग गहरे पानी को देख सिर्फ तमाशबीन बने रहे किसी की हिम्मत नहीं हुई कि नदी में कूद कर दोनो युवकों की जान बचा सके। वही पास मे सुरक्षा में तैनात मध्यप्रदेश पुलिस का जवान मनीष दुबे वर्तमान तैनात मध्यप्रदेश के थाना ओरछा की चक्रपुर चौकी ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बहादुरी का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों का पालन कर नदी में छलांग लगा दी और दोनों युवकों को सुरक्षित सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। सिपाही की इस बहादुरी की लोगों ने जमकर प्रशंसा की साथ ही सिपाही का यह वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





