झांसी
। बौद्ध गया बिहार को गैर बौद्धों से मुक्त कराने के लिए चलाई जा रही मुहिम को तेज गति देने के लिए धरना प्रदर्शन करने का समिति ने निर्णय लिया है। बुधवार को सीपरी बाजार आल्हा घाट स्थित बौद्ध बिहार में राष्ट्रीय बौद्ध भाषा के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पदनाम सूचना अनुसार पिछले माह से बौद्ध भिक्कू संघ डॉक्टर अंबेडकर अनुयायियों एवं उपासक द्वारा स्थान बौद्ध गया बिहार में महाबोधी महाविहार को गैर बौद्धों से मुक्त कराने के लिए 12 फरवरी 2025 गया में शांति प्रिय धरना प्रदर्शन चल रहा है। बौद्ध गया भगवान गौतम बुद्ध की ज्ञान स्थली है, संपूर्ण विश्व में बौद्धों का पूज्यनीय एवं धार्मिक पवित्र स्थान है। सम्पूर्ण विश्व के बौद्ध एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अनुयायियों का आस्था का केंद्र है। सम्पूर्ण विश्व में भारत देश का गौरव है। साथ ही महा वृद्धि महाविहार यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल है। परन्तु बिहार सरकार न्याय उचित मांगो को नहीं मान रही है। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा द्वारा बौद्ध गया को मुक्त कराने के लिए राष्ट्रपति मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन 21जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर झांसी जिलाधिकार को सौंपा जाएगा। इस दौरान भंते सम्यक बौद्ध धरों, दयाल राम बौद्ध, प्रेम नारायण बौद्ध, बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, प्रभु दयाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


