Home उत्तर प्रदेश स्मार्ट सिटी के महानगर चौराहे पर नगर निगम का कर्मचारी नाले में...

स्मार्ट सिटी के महानगर चौराहे पर नगर निगम का कर्मचारी नाले में बाइक सहित घुसा, राहगीरों ने बचाई नहीं तो चली जाती जान

26
0

 

 झांसी। एक ओर नगर निगम स्मार्ट सिटी के नाम पर अपनी पीठ थपथपा रही है। वहीं जगह जगह खुदी पड़ी सड़के, खुले पड़े नाले जो हादसों को आमंत्रित कर रहे वह नगर निगम स्मार्ट सिटी के दावे खोखले साबित कर रहे है। एक ऐसा ही मामला आज महानगर के प्रमुख चौराहा इलाईट पर हुआ। जहां बाइक सवार नगर निगम का कर्मचारी खुले पड़े नाले में बाइक सहित घुस गया। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल निकाल लिया गया वरना उसकी जान चली जाती। जानकारी के मुताबिक नगर निगम में स्मार्ट सिटी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का मासिक शुल्क बदलने निकला नगर निगम का प्राइवेट कर्मचारी अनुराग जोशी जैसे ही अपनी बाइक क्रमांक यूपी 93 क्यू 1091 से इलाईट चौराहा पहुंचा तभी चौराहे पर नगर निगम की लापरवाही से खुला पड़ा नाला में वह बाइक सहित घुस गया। नाला इतना गहरा था कि वह दिखाई नहीं दे रहा था। तभी राहगीरों की मदद से उसे जल्द बाहर निकाल लिया गया। लेकिन नगर निगम की लापरवाही जान ले लेती। आगे भी चल कर यह लापरवाही जान लेवा साबित होगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here