Home उत्तर प्रदेश दीदी का आदेश जिला पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी अपना दल एस, हम...

दीदी का आदेश जिला पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी अपना दल एस, हम सब मिलकर दीदी को मुख्यमंत्री बनाएंगे : दीप माला कुशवाह

25
0

झांसी। दीप माला कुशवाह को अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल द्वारा महिला मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर झांसी पहुंची दीप माला कुशवाह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अपना दल एस जिला पंचायत का चुनाव अकेले लड़ेगी, यह दीदी अनुप्रिया पटेल का आदेश है। वहीं उन्होंने कहा कि अपना दल एस के एक एक कार्यकर्ता ने दीदी को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है। सोमवार को झांसी पहुंची अपना दल एस की महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप माला कुशवाह का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत करते हुए हार माला पहने। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रदेश के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले महिला उत्पीड़न रोकने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज नहीं होते थे। लेकिन भाजपा की योगी सरकार में हर पीड़ित महिला को न्याय मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव 2027 में अच्छा प्रदर्शन करे इसकी रणनीति तैयार की जा रही है साथ ही हर जगह हमारे कार्यकर्ता पदाधिकारी मजबूती से तैयारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी का विस्तार पूरे देश में हो गया है। हर बूथ पर कार्यकताओं को मजबूती से खड़ा किया जाएगा। आगामी विधान सभा चुनाव मिल का पत्थर साबित हो इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है ताकि अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बने।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here