



झांसी। प्राचीन सिद्ध पीठ माता लहर की देवी की पहली बार मंदिर प्रांगण से शुरू हुई रथयात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों महिलाएं, बालिकाएं पीले वस्त्रों में सर पर कलश लेकर माता के जयकारे लगाते हुए मां की भक्ति में सराबोर होकर चल रही थी। साथ ही जनप्रतिनिधि और माता के श्रद्धालुओं का जन सैलाब बता रहा था भक्ति की शक्ति। सोमवार को सीपरी बाजार स्थित लहर गिर्द से सिद्ध पीठ माता लहर की देवी जी की प्रतिमा को रथ पर रखकर भ्रमण कराया गया। इस दौरान रथ यात्रा में हजारों महिलाएं बालिकाएं पीले वस्त्रों में सर पर कलश रखकर माता के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। रथयात्रा में ढोल नगाड़े और डीजे की धुन पर रथयात्रा में शामिल हजारों भक्त नाचते झूमते जा रहे थे। रथयात्रा में आगे माता का रथ चल रहा था उसके पीछे भगवान भोलेनाथ ओर बजरंग बली के स्वरूप भी शामिल थे। झांसी के इतिहास में पहली बार मन्दिर से बाहर भ्रमण कर रही मां लहर की देवी जी की एक झलक पाने को हर कोई बेताब था। जगह जगह व्यापारियों जनप्रतिनिधियों और माता के भक्तों ने पंडाल लगाकर माता की रथयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान मंदिर के महंत मोहन गिरी महाराज हरिओम यादव प्रवेश यादव पार्षद गोकुल दुबे पार्षद कन्हैया कपूर मानसिंह यादव मयूर गारमेंट शालिनी गुरुवाकसानी पंकज शुक्ला मनीष रावत अज्जू पंडित पंजाब सिंह यादव मुकेश यादव मुकेश वर्मा अध्यक्ष झांसी मीडिया क्लब पत्रकार अरविंद भार्गव निसार अहमद खान गुड्डू सोनू उपाध्याय मोनू महाराज पत्रकार राहुल उपाध्याय का भाई, संजय चड्ढा काशीराम पहलवान कुसुम कुशवाहा बड़ी बिंदी वाली दीदी पार्षद बाल स्वरूप साहू राष्ट्रभक्ति आंचल अजारिया सुमित उपाध्याय मा महाराज सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






