झांसी। सेना से रिटायर्ड होने के बाद बावजूद सैनिकों में एक दूसरे की मदद करने का जुनून है, सेवा करने का भाव है। इसी के चलते रिटायर्ड सैनिक, शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की मदद करने के लिए सभी रिटायर्ड सैनिक एक दूसरे की मदद भूत पूर्व सैनिक संगठन के तत्वावधान में करते है। भूत पूर्व सैनिक संगठन का स्थापना दिवस होने पर रिटायर्ड सैनिकों में जज्जा जोश उमंग और एक दूसरे के परिवार की विषम परिस्थिति में भी मदद करने को तैयार है। इसी जोश के साथ रिटायर्ड सैनिक राम निवास 65 वर्ष की उम्र में भी संगठन के स्थापना दिवस पर पानीपत से जनपद झांसी साइकिल चला कर पहुंचे। यहां कैंट में पहुंचते ही आर्मी अफसरों ने उनका हार माला पहना कर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान राम निवास ने बताया कि यह साइकिल यात्रा उन्होंने सात सौ किलो मीटर की इसलिए की है कि वह दिखाना चाहते है कि रिटायर्ड होने के बाद भी सैनिक एक दूसरे ओर उनके परिवार की मदद करने के लिए आज भी तैयार है। उन्होंने अपने यूनिट के अफसरों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






