झांसी। शैक्षिक टूर पर एक वर्ष पूर्व इंदौर जाने के लिए 12 पार्षदों का नाम प्रस्तावित किया गया था। इनमे मात्र तीन ही पार्षद शैक्षिक टूर पर गए। लेकिन नगर निगम ने कंपनी को लाखों रूपयो का भुगतान कर दिया। जिसकी शिकायत के बाद भी आज तक नगर निगम कंपनी से भुगतान वापस नहीं ले पाई। इसे नगर निगम विभाग की उदासीनता कहे या मिली भगत। फिलहाल पार्षद सुनील नैनवानी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शिकायती पत्र देते हुए कंपनी से भुगतान वापस लेने की मांग की है।भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 55 के पार्षद सुनील नैनवानी ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए बताया की नगर के विकास हेतु पार्षदों को शासन के निर्देशानुसार एक वर्ष पूर्व शैक्षिक कार्य से इंदौर टूर पर भेजा जाना था। जिसमे नगर निगम के 12 पार्षद नामित किए गए थे। लेकिन वहां सिर्फ तीन पार्षद दिनेश प्रताप उर्फ बंटी राजा, पूर्व पार्षद गोविंद शर्मा और पूर्व पार्षद विद्या प्रकाश दुवे ही टूर पर गए थे। लेकिन नगर निगम ने जिस कंपनी के द्वारा पार्षदों को भेजा गया था। उस कंपनी को 12 पार्षदों के टूर कर पैसा लाखों रुपया पास कर दिया। यह पैसा वापस कराने के लिए वह सदन की बैठक में भी मुद्दा उठा चुके लेकिन आज तक नगर निगम ने उनसे पैसा नही वसूला। आज पार्षद सुनील नैनवाणी ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देकर कम्पनी से भुगतान वापस लिए जाने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






