झांसी। बडगांव थाना क्षेत्रांतर्गत एक जिम ट्रेनर ने जिम के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण किसी लड़की से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइट नोट बरामद कर मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिंक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर लिए है।
जानकारी के मुताबिक बड़ागांव निवासी अस्मित अहिरवार कक्षा 12 का छात्र है। वह घर के पास में स्थित एक जिम में ट्रेनर था। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार की रात जिम से घर पहुंचा इसके बाद वह एक समारोह में गया। जहां से आने के बाद वह सीधा जिम पहुंचा। आज सुबह काफी देर तक जिम नहीं खुलने पर उसके घर वालों के जिम में आने वाले लोगों ने सूचना दी। परिवार के सदस्य जब जिम के अंदर दाखिल हुए तो देखा मफलर के फंदे से अस्मित लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटना स्थल के पास से साक्ष्य एकत्रित किए साथ ही शराब की बोतल भी मिली। पुलिस ने मृतक के पास से चार पन्ने का सुसाइट नोट बरामद किया। जिसमें आत्महत्या का किसी को दोषी नहीं बताया गया साथ ही सुसाइट नोट में किसी लड़की से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराते हुए शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं बड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के पास से बरामद सुसाइट नोट में लिखा है कि मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं किसी को मेरी मौत के बाद परेशान नहीं किया जाए। उन्होंने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

