अभियोजन की सशक्त पैरवी के चलते गोविंद दास हत्याकांड के आरोपियों आजीवन कारावास, न्यायालय विशेष न्यायाधीश कोर्ट ने संज्ञान लेने के बाद दस माह में सुनाया फैसला, सुप्रीम कोर्ट कर रहा था पूरे मुकदमे की निगरानी

झांसी। अपराध की रोकथाम और अपराधी को कठोर सजा दिलाने में प्रभावी विवेचनात्मक कार्यवाही और सशक्त अभियोजन की पैरवी काफी जरूरी होती है। जिस पर न्यायालय सशक्त पैरवी और प्रभारी विवेचनात्मक कार्यवाही के चलते फैसला सुनाने में समय बरवाद नहीं करता।एक ऐसा ही मामला झांसी की न्यायालय अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण झांसी की अदालत में आज सामने आया जहां न्यायाधीश नेत्रपाल सिंह ने एक वर्ष पूर्व हुए गोविंद दास अहिरवार हत्याकांड के सभी आरोपियों पर दोष सिद्ध होने पर उन्हें आजीवन कारावास की सजा और सभी छ लाख 26 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित करने का फैसला सुनाया। फैसला आने के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में लेकर उन्हें जिला कारागार भेजा गया है। इस मुकदमे की निगरानी सुप्रीम कोर्ट से भी चल रही थी।अभियोजन की और से पैरवी कर रहे एडीजीसी केशवेंद्र प्रताप सिंह और कपिल करोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि लहचूरा थाना क्षेत्र के खरकामाफ गोविंद दास अहिरवार का अपने भाई रामदास से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते रामदास के पुत्र मनोज और नीरज अहिरवार गोविंद दास से रंजिश मानते थे। इसी रंजिश के चलते गांव के प्रधान का भाई सुरेश चंद्र राय भी मनोज और नीरज के साथ शामिल हो गया और गोबिंद दास के साथ मारपीट कर जमीनी विवाद का मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2025 को गोविंद दास अपनी पत्नी के साथ खेत से घर जा रहा था तभी रास्ते में मनोज, नीरज, लाल सिंह उर्फ डाल चंद्र, मिथ्या उर्फ मिथलेश, बालादीन, अम्मू उर्फ अनमोल, राम नारायण, सुरेश चंद्र राय ने एक राय होकर गोविंद और उसकी पत्नी को घेर लिया और लाठी डंडा, कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायल गोविंद दास को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया जहां उसकी मृत्यु हो गई थी। थाना लहचूरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया था। एडीजीसी ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को न्यायालय ने मुकदमे को संज्ञान लिया और इस कार्यवाही के दौरान आज आरोपियों पर हत्या का आरोप सिद्ध होने पर सभी को आजीवन कारावास और 72=72 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। साथ ही सुरेश चंद्र राय पर एस सी एस टी एक्ट की बढ़ोत्तरी होने पर उस पर 72 हजार के अलावा 50 हजार रुपए अतिरिक्त अर्थदंड लगाया। कुल आरोपियों पर छ लाख 26 हजार रुपए का अर्थदंड से दंडित कर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

सुप्रीम कोर्ट कर रहा था निगरानी

झांसी। एडीजीसी ने बताया कि इस मामले में कुछ अभियुक्त हाईकोर्ट से जमानत पर छूट गए थे। जिस पर मुकदमा वादी ने जमानत को चैलेंज करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने मामले को त्वरित निस्तारण का आदेश दिया था और इस मुकदमे पर निगरानी रखे हुए थे।

17 गवाह गुजरे, सजा भतीजा मुकर गया, वीडियो बना सजा का अहम साक्ष्य

झांसी। इस हत्याकांड में जिस पर आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस और अभियोजन ने अहम भूमिका निभाई वही इस मामले की सुनवाई में टोटल 17 गवाह गुजरे जिसमें एक गवाह मृतक का सगा भतीजा था जो न्यायालय में घटना से मुकर गया। उन्होंने बताया घटना के दौरान किसी ने हमला का वीडियो बना लिया था साथ ही घायल गोविंद दास को जब पुलिस अस्पताल ले गई तो उसका मरणोपरांत पुलिस ने वीडियो बनाया था। जिसमें मृतक द्वारा लिए गए हमलावरों के नाम और घटना का वीडियो न्यायालय में अभियुक्तों को सजा दिलाने में अहम साक्ष्य रहा।अभियोजन ने अपनी पूरी निष्ठा के साथ न्यायालय में सुनवाई के दौरान साक्ष्य प्रस्तुत किए जिसके चलते आरोपियों को इतनी जल्द सजा मिल सकी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *