“बुंदेलखंड केसरी एवं जिला केसरी दंगल का भव्य शुभारंभ, पहले दिन पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले”

झांसी। जिला कुश्ती संघ, झाँसी के तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित बुंदेलखंड केसरी दंगल एवं जिला केसरी दंगल का 23 नवम्बर को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन गेड़ा के करकमलों से भगवान हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पवन गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष, मनमोहन गेड़ा एवं रोहित पाण्डेय समाज सेवी एवं डॉ अशोक राय के कर कमलों द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों के साथ ही झाँसी के स्थानीय पहलवानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातः 10 बजे से सभी प्रतिभागी पहलवानों का आयु एवं वजन वर्ग के अनुसार पंजीकरण, वजन परीक्षण एवं वर्ग निर्धारण किया गया, जिसके उपरांत अपराह्न 3 बजे से दंगल के मुकाबले प्रारंभ हुए।प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। इनमें बुंदेलखंड केसरी वर्ग – 80 प्लस किलोग्राम, बुंदेलखंड कुमार वर्ग – 70 से 80 किलोग्राम, जिला केसरी वर्ग – 60 से 70 किलोग्राम, जिला कुमार वर्ग – 50 से 60 किलोग्राम तथा वीर अभिमन्यु वर्ग – 45 से 50 एवं जिला बाल वीर केसरी 11 से 15 किलोग्राम वर्ग के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। प्रत्येक वर्ग में मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे। पहलवानों ने पूरे दमखम, तकनीक और खेल भावना के साथ एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। कई मुकाबलों में कांटे की टक्कर देखने को मिली तथा निर्णायक मंडल द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अंकों के आधार पर हार-जीत का निर्णय किया गया।इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के मुख्य अतिथि पवन गोतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि बुंदेलखंड की धरती पर कुश्ती की समृद्ध और गौरवशाली परंपरा रही है। इस परंपरा को जीवंत बनाए रखने और नई पीढ़ी के पहलवानों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिला कुश्ती संघ निरंतर प्रयासरत है। संघ का प्रयास है कि स्थानीय और ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को भी एक ऐसा प्रतिष्ठित मंच मिले, जहाँ वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें और बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने कहा कि संघ प्रत्येक वर्ष इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पहलवानों को अवसर, प्रोत्साहन और अपनी प्रतिभा निखारने का मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं खेलप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।प्रतियोगिता के संचालन में निर्णायक, रेफरी एवं खलीफाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर रेफरी एवं खलीफा के रूप में सहित अन्य कुश्ती विशेषज्ञ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख पहलवानों में आदि शामिल रहे।पहले दिन के मुकाबलों के पश्चात अब सभी की निगाहें 24 नवम्बर को होने वाले फाइनल राउंड पर रहेंगी, जिसमें विभिन्न भार वर्गों के विजेता पहलवानों का निर्णय होगा। समापन समारोह में विजेता पहलवानों को आकर्षक नगद पुरस्कार राशि के साथ गदा, शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर आये मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों में अशोक सोनकर जौनपुर नेशनल मेडलिस्ट राष्ट्रीय कोच, रामसजन यादव वाराणसी अंतर्राष्ट्रीय कोच, राघवेन्द्र चिरगाँव, कपिल यादव पी टी आई, राम जन यादव चंदौली राष्ट्रीय कोच, कौशल कुमार चंदौली सीनीयर वर्ग खिलाड़ी, खलीफाओं में चंद्र प्रकाश राय, हरिओम वर्मा, जसवंत सिंह पहलवान राजगढ़, शौकत अली संजय राय बबीना , बालाजी पहलवान बुन्देलखण्ड केसरी, दीनदयाल पहलवान, पंकज यादव चैन सिंह यादव, रमाकांत पहलवान आदि उपस्थित रहे। आज दंगल में बाहर से आये 90 पहलवानों ने भाग लिया उनके मध्य हुए दंगल के परिणाम निम्न रहे बालकेसरी से विजयी फायनल में पहुंचे साहिल रसोई से, अनमोल बबीना से, जिला कुमार वर्ग से महिला पहलवान कृतिका अहिरवार फायनल में पहुंचीमहिला पहलवान तमन्ना समाधिया ने फायनल में स्थान पक्का किया। जिला वीर अभिमन्यु के सेमीफाइनल में प्रवेश पाने वाले सागर डगरवाहा से तनिष्क बबीना से लक्ष्य झरना अखाड़ा से ऋतिक मिलान से इसके अतिरिक्त जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी मोनी पहलवान, पीटर सैमुअल एन आइ एस, जमुना प्रसाद कुशवाहा, नरेश राय, संजय राय बबीना , शुभ राय, रामकिशन निरंजन, बृजेंद्र यादव, अंकित राय, संजु, कृष्णा यादव, विजय यादव, शौकत अली, चंद्र प्रकाश राय, दीनदयाल, अशोक अग्रवाल पीएनबी, बलविंदर कौर पूर्व राष्ट्रीय पहलवान, डॉ सुदर्शन शिवहरे, डॉ मनमोहन मनु, एवं कुश्ती प्रेमी, खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।आयोजन के समन्वयक सचिव हरविन्द कुमार रहेसंचालन संयुक्त रूप से बैदेही शरण सरावगी एवं सुन्दर ग्वाला ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *