झंडा दिवस पर एसएसपी ने फहराया पुलिस ध्वज : पुलिस टीम को बताई परंपराएं

झांसी। झंडा दिवस पर एसएसपी विकास कुमार ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर पुलिस टीम को परंपराएं बताई। सोमवार को एसएसपी विकास कुमार ने पुलिस झंडा दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन पहुंच कर ध्वजारोहण कर सलामी दी। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को बताया कि 23 नवम्बर 1952 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के दृष्टिगत पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था।यह सम्मान प्राप्त करने का उत्तर प्रदेश पुलिस देश का प्रथम राज्य पुलिस बल बना। ध्वज की गरिमा एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज गौरव सम्मान एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक पुलिस ध्वज पुलिस बल के साहस शौर्य त्याग समर्पण है। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस ध्वज की गरिमा गौरव एवं प्रतिष्ठा को सदैव बनाए रखने तथा पूर्व निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *