झांसी। विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के झांसी प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने जनप्रतिनिधियों की शिकायतें न सुनने और विकास के प्रति उदासीनता बरतने वाले अफसरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास और कानून व्यवस्था धरातल पर दिखे इसमें उदासीनता बरतने वाले अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए लंबित मामलों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।सोमवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अफसरों और जन प्रतिनिधियों के साथ कानून और विकास पर समीक्षा की। कानून व्यवस्था और विकास पर चल रही कार्यवाही संतोष जनक पाई गई। उन्होंने बताया कि कुछ उदासीन अधिकारी है, जो जनप्रतिनिधियों की जनता और विकास से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते ऐसे अफसरों को सख्त चेतावनी दी गई है कि जनप्रतिनिधियों की बात सुने और विकास के कार्यों का क्रियान्वय ठीक ढंग से हो और वह धरातल पर दिखे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की मंशा है कि झांसी में विकास और कानून व्यवस्था में अग्रणी कार्यवाही करे ताकि वह धरातल पर दिखे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ विकास को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई है, झांसी का विकास लगातार जारी है।
अखिलेश के शासन को याद कर आज भी रूह कांपती है जनता है कि
झांसी। प्रभारी मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव के वर्ष 2012 से 2017 तक के कार्यकाल को याद कर जनता की आज भी रूह कांप जाती है, उन्होंने कहा कि अखिलेश के शासन में अराजकता, महिला उत्पीड़न, जैसे गंभीर मामले आज भी लोगों की रूह कंपा देते है। उन्होंने बिहार में लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र का हवाला देते हुए कहा कि जैसे बिहार की जनता नहीं भूली जिसका खामियाजा आज तक लालू और उनके पुत्र को भुगतना पड़ रहा इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में अखिलेश के शासन को लोग नहीं भूले, उत्तर प्रदेश की जनता की बिहार के लोगों से ज्यादा याददाश्त तेज है, भारतीय जनता पार्टी को जनता का जनाधार मिल रहा और भाजपा उत्तर प्रदेश में तीसरी बार जनादेश पर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
अवैध निर्माणों पर उदासीन जेडीए विभाग, जिलाधिकारी को दिए निर्देश
झांसी। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले की यातायात व्यवस्था को लेकर कहा कि जितने भी होटल, अस्पताल, मॉल बने है, जहां पार्किंग के स्थान पर उसे कॉमर्शियल में यूज किया जा रहा है, जिस पर जेडीए द्वारा कार्यवाही नहीं की गई इस पर उन्होंने जिलाधिकारी गौरांग राठी को निर्देश दिए कि वह सूची तैयार कर कार्यवाही करे और समुचित पार्किंग व्यवस्था बनाए जिससे जनता को जाम के झाम से छुटकारा मिल सके।
तीमारदारों के वाहनों को उठाने पर जताई नाराजगी
झांसी। प्रभारी मंत्री ने यातायात पुलिस द्वारा मेडिकल कॉलेज के पास प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीजों के साथ आने जाने वाले तीमारदारों के वाहनों को यातयात पुलिस द्वारा क्रेन से उठाकर सीज करने और भारी जुर्माना वसूलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए है कि जब तक वहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक यातायात पुलिस किसी का भी वाहन मेडिकल के पास से नहीं उठाएगी और न ही चालान करेगी। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज के पास पार्किंग की समुचित निशुल्क व्यवस्था कराई जाए।
सनातन विरासत को जोड़ने के लिए सम्मान देने का काम हिंदुस्तान में नहीं तो क्या पाकिस्तान में होगा
झांसी। पत्रकारों द्वारा सवाल किया गया कि झांसी में लगातार कथाएं कराई जा रही है, इन कथाओं में लगने वाला करोड़ों रुपया विकास और रोजगार में लगा दिया जाता तो चुनाव जीत जाते। इस सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि जन आस्था, जन भावना, का सम्मान, संस्कृति विरासत को जोड़ने वाले इस कार्य का सम्मान हिंदुस्तान में नहीं होगा तो क्या पाकिस्तान में होगा। उन्होंने कहा कि कथाओं का चुनाव से कोई सरोकार नहीं। कथा हिंदुओं की आस्था है, और सनातन को जोड़े रखने मार्ग है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा