राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ टहरौली की स्थलीय तैयारियां हुई शुरू

टहरौली ( झांसी ) शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में टहरौली के राजीव गांधी मैदान में 21 जनवरी से 25 जनवरी 2027 तक गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी यज्ञ का भूमि पूजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। टहरौली शक्तिपीठ पर आयोजित बैठक में भूमि पूजन एवं पांच कुण्डीय यज्ञ की जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर साफ सफाई का कार्य भी शुरू किया जा चुका है। मांडवी राजपूत ने बताया कि टहरौली का महायज्ञ ऐतिहासिक होने वाला है जिसमें श्रद्धेय चिन्मय पंड्या भी सहभागिता करेंगे। यज्ञ केवल कर्मकांड नहीं है अपितु यज्ञ वातावरण को परिष्कृत करता और समाज को सत्मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित भी करता है। इस आयोजन में शामिल होना निश्चित रूप से सौभाग्य माना जाता है। इस मौके पर मांडवी राजपूत, राधा मोहन गुप्ता, शिवमोहन नाथ खरे, किशोरी लाल यादव, घनश्यामदास यादव, डॉ मोना राजा बुंदेला, राकेश झा, रमेश चंद्र बिरथरे, इन्द्रपाल बुंदेला, सुखनंदन रायकवार, अजय कुमार गुप्ता, भारत सिंह राजपूत, रिंकू दीक्षित, रामलोचन बिरथरे, नरेन्द्र पाराशर, अंकुश गुप्ता, राजकुमार प्रजापति, दीपू बिरथरे, डॉ राकेश पाराशर, आशीष उपाध्याय, रविन्द्र बिरथरे, दीपू पांचाल, राजू पारासर, सोहित मिश्रा, अमित संजू सेन, आनंद गुप्ता, पुष्पेन्द्र खरे, आकाश पुरोहित, प्रवेश पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *