Home उत्तर प्रदेश नगर निगम झांसी को मिला डिजीटेक कान्क्लेव एण्ड अवार्ड्स

नगर निगम झांसी को मिला डिजीटेक कान्क्लेव एण्ड अवार्ड्स

26
0

झांसी। डिजिटेक कांकलेव एंड अवार्ड समारोह में देश भर के 350 से ज्यादा विभाग और उत्तर प्रदेश से झांसी ने प्रतिभाग किया था। इस अवॉर्ड समारोह में झांसी नगर निगम को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर एवार्ड से नवाजा गया है।रविवार को नगर निगम मीडिया सेल द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया की द इकोनॉमिक्स टाइम्स द्वारा आयोजित डिजीटेक कान्क्लेव एण्ड अवार्ड्स 2023 मेंThe Digital Technology in Grivance & Redressal Category में झॉसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड का द्वितीय Silver स्थान पर चयन किया गया है। इस Category में देश भर से 350 से ज्यादा सरकारी विभागों ने प्रतिभाग किया था जिसमें उत्तर प्रदेश से मात्र झॉसी स्मार्ट सिटी लि0 को इस पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। उक्त पुरस्कार नगर निगम झॉसी की ओर श्रीमती रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त द्वारा दिनाक 05.08.2023 को प्राप्त किया गया। यह पुरस्कार ICCC परियोजना द्वारा संचालित ICCC Helpdesk की कार्य प्रणाली हेतु प्राप्त हुआ है जिसके माध्यम से झॉसी नगर के नगर वासियों की झॉसी नगर निगम से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण किया जाता है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here