
झांसी। फर्जी दस्तावेज तैयार कर फसल बीमा का दिलाने वाले दो अभियुक्तों को गरौठा ओर थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लाख की नकदी सहित कंप्यूटर, सीपीयू ओर फर्जी दस्तावेज भी बरामद कर लिए है।
गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आईपीएस अरीमा नोमान ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों थाना प्रेमनगर ओर गरौठा थाना में दो अलग अलग अभियोग डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि किसान फसल बीमा हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा की धनराशि हड़पी जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। इधर इस मामले को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने गंभीरता से लेकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। प्रकरण की विवेचना के दौरान इफको टोक्यो इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी पारस नायक था जिसने जिला जालौन उरई के धरगुंवा निवासी भूपेंद्र राजपूत की इंश्योरेंस कंपनी के जिला कॉर्डिनेटर मुकेश सिंह से कराई थी। यह तीनों मिलकर फर्जी तरीके से किसान बीमा फसल हड़पने के लिए दस्तावेज तैयार कर धर हड़पते थे। जिसमें गरौठा पुलिस ने भूपेंद्र राजपूत ओर पारस नायक निवासी जिला जालौन डकोर को गिरफ्तार कर सीपीयू, कंप्यूटर, माउस, मॉनिटर बरामद कर लिए। वही प्रेमनगर पुलिस ने जिला जालौन के ऋतिक तिवारी उर्फ रानू को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख की नकदी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक यह तीनों किसानों के नाम पर फर्जी खतौनी तैयार कर नष्ट हुई फसल का बीमा की धनराशि हड़पते थे ओर आपस में बांट लेते थे। इस मामले का मास्टर माइंड कंपनी का जिला कॉर्डिनेटर मुकेश कुमार सिंह अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है
सांसद की जमीन की फर्जी खतौनी बनाने के बाद प्रकाश में आया था मामला
झांसी। यह मामला उस समय प्रकाश में आया था। जब झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा की जमीन की फर्जी खतौनी तैयार कर किसान फसल बीमा की धनराशि हड़पी थी। इसके बाद मामला प्रकाश में आने के बाद एग्रीकल्चर डिप्टी डायरेक्टर ने जांच की थी जिसमें यह साबित हुआ था कि बीमा कंपनी के कर्मचारियों की मिली भगत से फर्जी दस्तावेजों पर फर्जी कूट रचित तरीके से बीमा की धनराशि हड़पी जा रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

