Home Uncategorized बुंदेला खण्ड विश्वविद्यालय में हो रही UGC नियमों की अनदेखी

बुंदेला खण्ड विश्वविद्यालय में हो रही UGC नियमों की अनदेखी

38
0

झांसी। समस्त विधि संकाय के छात्र व छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय में कुलपति, रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक महोदय को ज्ञापन देकर इस संबंध में अवगत कराया कि इतने कम समय में UGC नियमानुसार 90 कार्य दिवसो की कक्षाऐ पूर्ण नहीं करायी जा सकती और ना ही पाठयक्रम को पूर्ण कराया जा सकता है फिर भी विश्वविद्यालय ने विधि संकाय की परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है

विदित हो कि अभी जनवरी माह में ही पूर्व सेमेस्टरो की परीक्षाए सम्पन्न हुई है और अप्रैल में पुनः सम सेमेस्टरो की परिक्षाओं को सम्पन्न कराने की योजना है!

छात्रों द्वारा जब अपनी बात रखी गई कि इतने कम समय में छात्र क्या ही पाठ्यक्रम पूर्ण करेंगे, क्या ही रिवीजन होगा और क्या ही छात्र सीखेंगे! इस पर विश्वविद्यालय के अधिकारी गणों द्वारा कॉलेजो पर भी दबाव बनाया जा रहा है कि नियमित कक्षाओं के बाद कोरोना काल की तरह ऑनलाइन कक्षाएं भी लगाई जाए और कैसे भी करके बस पाठ्यक्रम पूर्ण कराने की खानापूर्ति कर दी जाए, भले ही ये छात्र हित में हो या नहीं!

वहीं विश्वविद्यालय हर सेमेस्टर में शासन द्वारा नियत दरों से अधिक पर परीक्षा फीस वसूल कर रहा है जहां कुल फीस 1000 रुपये है वहां लगभग 1700 की राशि वसूल की जा रही हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here