नहीं मिली जमानत, प्रार्थनापत्र निरस्त

झांसी। तमंचा, नगदी, मोबाइल सहित गिरफ्तार अभियुक्त का जमानत प्रार्थनापत्र अपर सत्र न्यायाधीश, न्यायालय सं०-1, आदित्य चतुर्वेदी के न्यायालय ने निरस्त कर दिया।सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रवि प्रकाश गोस्वामी के अनुसार थाना उल्दन पुलिस ने 16 अक्टूबर 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बंगरा से पलरा के बीच कागज फैक्ट्री के पास शरीफ शाह पुत्र जब्बार शाह निवासी नया पटेल नगर करसान रोड उरई जालौन को गिरफ्तार कर जामा तलाशी में कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर , नगदी ,मोबाइल आदि बरामद की थी। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ कई चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।अभियुक्त शरीफ शाह द्वारा धारा-109 (1) बी०एन० एस० व 3/25/28 आर्म्स एक्ट के मामले में प्रस्तुत जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई उपरांत पर्याप्त आधार नहीं पाते हुए न्यायालय ने प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *