झांसी। श्री बाबा बलखण्डेश्वर धाम बूढ़े महादेव सैयर पहाड़ बिजौली झांसी उत्तर प्रदेश के महंत आनंद गिरि जी महाराज की शिष्या परमपूज्य साध्वी दीदी अंजनानंद गिरी ने मां नर्मदा की संपूर्ण पैदल परिक्रमा करने का संकल्प लिया है यह परिक्रमा लगभग तीन साल तीन महीने तेरह दिन में पूरी होती है यह कठिन एवं तपस्यापूर्ण पैदल यात्रा श्रद्धा, साधना और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है इस पैदल यात्रा की बिदाई समारोह दिनांक 28 नवम्बर 2026 दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक है। समस्त भग्तगणों से अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करें।धन्य है बुंदेलखंड की पावन धरती, जहां आज भी हमारी मातायें, बहनें साहस, श्रद्धा और संकल्प की मिसाल हैं।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा