प्रदेश सचिव सपा की योजनाओं को लेकर लगातार गांव गांव कर रहे जन संपर्क

झांसी। समाजवादी पार्टी के झांसी के पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश सचिव डॉक्टर महेश कश्यप समाजवादी पार्टी की योजनाओं को लेकर जनजन तक पहुंच रहे, वह दिन रात लगातार जन संपर्क अभियान जारी किए हुए है। शनिवार को डॉ. महेश कश्यप (प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, झांसी) द्वारा बबीना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क किया गया।इस दौरान उन्होंने टपरियन, मनकुआं, खाड़ी, बैजपुर, गुवावली, बड़ौरा, बघोंरा, घिसौली, फूलपुर, बुढ़पुरा, नोहरा, हरपालपुर सहित अन्य ग्रामों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराया।जनसंपर्क के दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के संदर्भ में समाजवादी पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रमों एवं उद्देश्यों से जुड़ने का आह्वान किया।जनसंपर्क का उद्देश्य जन-जन तक पहुंचना, लोगों की बात सुनना और क्षेत्र की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझना है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *