झांसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी चुनावों को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल और क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने मुख्य रूप से शिरकत की।प्रदेश सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अनुभवी हैं और उन्हें चुनावों का लंबा अनुभव है। अपने इसी अनुभव को साझा करते हुए पार्टी अब चुनावी मैदान में पूरी मजबूती से उतर चुकी है।कानून व्यवस्था में सुधार: उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में गुंडाराज का पूरी तरह खात्मा हुआ है। कभी “एक जिला, एक गुंडा” की चर्चा होती थी, जिसकी जगह अब “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” (ODOP) ने ले ली है।महिला सुरक्षा: आज प्रदेश में महिलाएं और बेटियां रात्रि में भी सुरक्षित महसूस करती हैं। पहले जहां असामाजिक तत्व “खाली प्लॉट हमारा है” की धमकी देते थे, वहीं अब अपराधियों में बुलडोजर का भय साफ देखा जा सकता है।जनकल्याणकारी योजनाएं: ‘हर घर नल योजना’, भ्रष्टाचार मुक्त नौकरियां, बेहतर विद्युत आपूर्ति, शहरी और ग्रामीण विकास के दम पर आज जनता केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार के साथ है। इन सभी उपलब्धियों के कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है।,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा की बुंदेलखंड का मुझे अनुभव है यहां का कार्यकर्ता जुझारू होने के साथ-साथ मेहंती भी है जब बच्चा पैदा होता है तब भी हमारी सरकार कई तरह की योजनाओं से बच्चों को लाभान्वित कर रही है साथ ही साथ मात्र की रक्षा हेतु कई तरह के योजनाएं दे रही है साथ ही आवास योजना,जल योजना, शैक्षिक अनुदान एवं विद्यालय में मिड डे मील, आयुष्मान कार्ड, कन्या विवाह योजना से लेकर कई तरह के स्वास्थ्य योजनाओं का भी लाभ सरकार दे रही है जिससे जनता लाभान्वित हो रही है हमें यही योजनाओं के साथ आगे बढ़ना होगा ताकि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर हमेशा बना रहे।क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं का काम थाना, कोर्ट और कचहरी चलाना नहीं, बल्कि व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित करना है।विपक्ष पर निशाना: उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने फर्जी मुकदमे लिखवाने और अराजकता फैलाने का काम किया, जिसके कारण जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया।टिकट वितरण पर स्पष्ट संदेश: उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को विधानसभा टिकट मांगने का पूरा अधिकार है, लेकिन टिकट मिलने के बाद सभी का एकमात्र लक्ष्य प्रत्याशी को जिताना होना चाहिए। भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र पर काम करती है।बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करने का संकल्प लिया।मंचासीन रहे राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू,अध्यक्षता राम किशोर साहू संचालन विकास कुशवाहा एवं आभार अरविंद राजपूत, सौरभ मिश्रा। विधायक- रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीक्षा, अमित साहू, प्रियांशु डे,धीरज गोस्वामी,सहजेंद्र सिंह बघेल, सुमन पुरोहित, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा