जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू, 01 दिसम्बर से होगा जनसंख्या गणना का कार्य 16 से 30 नवम्बर तक नागरिकों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जा रहा प्रचार प्रसार

झाँसी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने अवगत कराया है कि राष्ट्र निर्माण एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना का कार्य दिनांक 01 दिसम्बर 2026 से प्रारम्भ होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या गणना कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व दिनांक 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी गणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जनगणना-2027 के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं स्व-गणना के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से झाँसी शहर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *