विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 16 एवं 17 नवम्बर कोसब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर

झांसी। जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी, शिवराम सिंह ने अवगत कराया है कि महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशानुसार 08 खेल विधाओं यथा-एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिन्टन (एथलेटिक्स एवं खिलाडियों की उपलब्धता के अनुसार 04 अन्य विधाएं, कुल 05 विधाएं अनिवार्य रूप से) में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में महिला/बालिका एवं पुरुष/बालक श्रेणी में विधायक खेल स्पर्धा (वित्तीय वर्ष 2026-27) के आयोजन हेतु जनपद झांसी की समस्त विधानसभाओं में विधायक खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि विधायक खेल स्पर्धाओं का शुभारम्भ झांसी सदर विधानसभा क्षेत्र से दिनांक 16 नवम्बर एवं 17 नवम्बर 2026 को झांसी स्मार्ट सिटी स्टेडियम / राजकीय इण्टर कॉलेज, झांसी में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में झांसी सदर विधान सभा क्षेत्र के समस्त खिलाडी प्रतिभाग कर सकते हैं, स्पर्धा में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में कबड्‌डी, बॉलीवॉल एथलेटिक्स, बैडमिन्टन एवं कुश्ती विधा में बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र, शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे तथा आगे मा० सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करने का अवसर भी मिलेगा। इच्छुक खिलाडी दिनांक 16 नवम्बर 2026 को प्रतियोगिता स्थल पर प्रातः 09:00 बजे उपस्थित होकर पंजीकरण कराते हुये प्रतिभाग कर सकते हैं। पंजीकरण हेतु आधार कार्ड आवश्यक होगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि विधायक रवि शर्मा द्वारा प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में खिलाडियों को प्रतिभाग करने हेतु उत्साह वर्धन किया गया है। प्रतियोगिता सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए विशाल कुशवाहा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी के मो० नं0 7398634985 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *