पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने दिखाई मानवता, घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

गुरसराय। टहरौली से गुरसराय बाइक से आ रहे एक युवक को रास्ते में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा हुआ था। इसी दौरान गुरसराय से झांसी जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और घायल युवक का हाल जाना।बताया जाता है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तत्काल एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस आने में काफी विलंब हो रहा था। युवक की हालत बहुत गंभीर थी को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए दूसरे निजी वाहन की व्यवस्था की और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया और हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।घायल युवक की पहचान छोटू पुत्र बृजलाल कुशवाहा, निवासी नारायणपुरा थाना गुरसराय के रूप में हुई है।इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ओपी राठौर, थाना प्रभारी अखिलेश कुमार द्विवेदी, उम्मेद सिंह चौहान, चंद्रप्रकाश चौरसिया, इकराम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा समय रहते घायल युवक की मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाने के मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।बाक्स में….इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने समाज के लोगों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि सड़क पर कोई भी व्यक्ति दुर्घटना में घायल अवस्था में दिखाई दे तो उसे अनदेखा करके आगे न बढ़ें। हो सकता है कि आपके द्वारा उठाया गया एक छोटा सा कदम किसी की जिंदगी बचा ले। घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करें।उन्होंने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। किसी जरूरतमंद और संकट में पड़े व्यक्ति की मदद करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। दुर्घटना के समय घायल की मदद करने से पीछे न हटें। आपकी थोड़ी सी संवेदनशीलता किसी परिवार की खुशियां उजड़ने से बचा सकती है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *