झांसी। कचहरी में चुनाव मंडराना शुरू हो गया है, जिसके चलते लगातार आरोप प्रत्यारोपों की झड़ी अधिवक्ताओं द्वारा एक दूसरे पर लगाई जा रही है, अभी हाल ही में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे द्वारा की गई पत्रकार वार्ता में कुछ अधिवक्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसको लेकर आज अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। राजेश श्रीवास्तव अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुके और वह दूसरे नंबर पर आए थे। राजेश श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि प्रमोद शिवहरे का जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, वह जान बुझ कर ऐसे उल्टे सीधे आरोप लगा रहे ताकि अधिवक्ता दो गुट में बंट जाए और चुनाव पर कोई ध्यान नहीं दे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी के 14 लोगों ने शपथ पत्र के माध्यम से कह दिया कि उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है, साथ ही प्रमोद शिवहरे द्वारा आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में कार्यकारिणी के लोग नदारत रहे जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनके कार्यकाल से कार्यकारिणी ही नाखुश है, उन्होंने कहा कि प्रमोद शिवहरे का कहना है कि उन्होंने कचहरी में भयमुक्त शासन दिया, इस पर उन्होंने कहा कि कचहरी में कोई शासन नहीं होता, अधिवक्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुनाव कराते है, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे ज्यादा मुकदमे अधिवक्ताओं पर इन्हीं के कार्यकाल में लिखे गए साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमोद शिवहरे मेरे नाम के साथ चंद्रशेखर शुक्ला का नाम जोड़ रहे है, जबकि प्रमोद शिवहरे खुद चंद्रशेखर शुक्ला के साथ रहे और उनके साथ करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमों में पार्टनर है। राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रमोद शिवहरे जानबूझ कर अधिवक्ताओं को भ्रामिक करने और गुमराह करने के लिए झूठी बयानबाजी कर रहे और अधिवक्ताओं में अशांति का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे है। वही उन्होंने कहा कि ओट से कुछ नहीं होता है, जिला अधिवक्ता संघ में ओट का कोई संविधान नहीं है, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने दो साल ओट नहीं ली तो क्या चुनाव नहीं हुआ था। उन्होंने स्पष्ट रूप से आरोप।लगाते हुए कहा है कि प्रमोद शिवहरे हिंसा कराना चाहते है, और वह हिंसा के खिलाफ है, साथ ही उन्होंने अधिवक्ता संघ के महामंत्री छोटे लाल वर्मा द्वारा हत्या कराने के लगाए गए आरोपों पर कहा कि महामंत्री ने उनके नाम नहीं लिया, महामंत्री को जिन लोगों से जान का खतरा है वह उनके खिलाफ कार्यवाही कराए मुकदमा लिखवाए है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
