एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद, पुलिस की टीमें तलाश में जुटी

झांसी। जिला सत्र न्यायालय के गेट के पास लगे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर बदमाशों ने नकदी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन असफल हो गए, घटना की सूचना पर पहुंची ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फुटेज में कैद हुए बदमाशों का सुराग लगाना शुरू कर दिया है।जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के कचहरी परिसर जिला सत्र न्यायालय के गेट के पास बने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को 11/12 अक्टूबर की रात बदमाशों ने तोड़कर उसमें में से नकदी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश असफल रहे। इसकी जानकारी बुधवार की सुबह उस समय हुई जब कुछ लोग एटीएम पर पैसा निकालने पहुंचे तो देखा एटीएम मशीन का आधा हिस्सा टूटा पड़ा है। इसकी सूचना मिलते ही नवाबाद थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर उसमें दिखाई दे रहे बदमाशों का सुराग लगाना शुरू कर दिया है। इस संबंध में नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एटीएम से चोरी करने कबूत्रुआद किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। कुछ सुराग हाथ लगे है, पुलिस टीम काम कर रही है, जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *