बेकरी और मकान में चोरों का धावा, लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस ने कहा मामला संदिग्ध जांच चल रही

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के छनियापुरा इलाके में अज्ञात चोरों ने बेकरी और उसके ऊपर बने मकान में धावा बोल दिया। चोर बेकरी और मकान में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसके अंदर से लाखों की नकदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने निरीक्षण करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे कब्जे में ले लिए है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद के मीरा पुर व हाल निवासी शहर कोतवाली के छानियापुरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद राकिब ने जानकारी देते हुए बताया कि वह काफी वर्षों से यहां छनियापुरा में पूर्व पार्षद जाबिर के यहां किराए से मकान लेकर अपने परिवार के साथ रह रहा है। ऊपर वाले कमरे में वह अपने परिवार के साथ रहता है और नीचे वाले पोर्शन में वह नेहा के नाम से बेकरी खोले हुए है। मोहम्मद राकिब बताया कि दीपावली पर्व पर छुट्टी होने के चलते वह अपने परिवार के साथ इलाहाबाद गया था। यहां उसका भाई मोहम्मद शाकिब रह रहा था। शाकिब गत दिवस अपनी बहन के घर अलीगोल खिड़की गया था, देर शाम जब घर लौट कर आया तो देखा बेकरी के अंदर रखी अलमारी का लॉकर्स और ऊपर बने कमरे की अलमारी का लॉकर्स टूटा पड़ा था। बेकरी में रखी अलमारी से करीब तीस से चालीस हजार की नकदी और ऊपर कमरे में रखी अलमारी से करीब तीन से पांच लाख के बीच के सोने चांदी के जेवरात और 18 लाख रुपए की नकदी गायब है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए पास में लगे सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है, मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि चोरी की वारदात किसने की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *