गांजा तस्कर को नहीं मिली जमानत

झांसी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट ओम पाल सिंह की अदालत ने डेढ़ माह पूर्व बबीना थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपी को आज जमानत देने से इंकार कर उसका जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है। गांजा तस्कर को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा।अभियोजन की और से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 सितंबर 2026 को एंटी नारकोटिक्स टीम और बबीना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उड़ीसा से आगरा की ओर झांसी के रास्ते से जा रहे ट्रक संख्या पीबी 10 je 5483 को रोक कर उसकी तलाशी में 214 किलो ग्राम नाजायज गांजा अलग अलग पैकेटों से बरामद करते हुए आरोपी हरियाणा पानीपत सोदापुर निवासी सत्यपाल उर्फ सतपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज न्यायालय में आरोपी की और से जमानत याचिका दाखिल की गई, जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को जमानत देने से इंकार कर उसका जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *