झांसी। आज पानी वाली धर्मशाला स्थित प्राचीन सिद्ध स्थल भगवान् श्री चित्रगुप्त जी महाराज सहित कायस्थों की कुलदेवी मां राज राजेश्वरी व मां संतोषी मंदिर पर कायस्थ सभा (रजिस्टर्ड) , जो कि मन्दिर ट्रस्ट व डॉ राजेन्द्र प्रसाद कन्या इण्टर कॉलेज की मातृ संस्था है , के तत्वाधान में दीपावली के पवित्र दिन भैया दूज पर ” कलम दवात पूजन” समारोह सभा के अध्यक्ष श्री के. पी. श्रीवास्तव ( पूर्व सचिव : जिला अधिवक्ता संघ ) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ; कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मंदिर में विराजमान भगवान् श्री चित्रगुप्त जी , माँ राज राजेश्वरी व मां संतोषी माता जी के श्रृंगार से किया गया , तदुपरान्त मंदिर के आचार्य पंडित राहुल तिवारी द्वारा सभी इष्ट को नया वस्त्र धारण कर मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक व पूजन अर्चन किया गया ! कलम दवात पूजन कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सभा के अध्यक्ष श्री के पी श्रीवास्तव ने कहा कि कलम , हमेशा सर्वोप्रिय रही है , क़लम का धनी व्यक्ति , कैसी भी परिस्थिति हो , उससे निकलना जानता है … और ये सदियों से रहा है; हालांकि आज यह समाज बौद्धिक क्षमता होने के बावजूद कहीं ना कहीं पिछड़ रहा है , जो चिंतनीय भी है और विचारणीय भी ! पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभा के महामंत्री श्री पंकज सक्सेना जी ने कहा कि आज जिस तरह का वातावरण सम्पूर्ण विश्व का है , ऐसी परिस्थितियों में कायस्थों की भूमिका अहम हो जाती हैं , हम मुखर होकर विभिन क्षेत्रों सम्पूर्ण ताकत के साथ संगठित हो प्रवेश करें और विश्व स्तर पर एक ” श्रेष्ठ व निर्भय समाज ” के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाए .. कलम , बुद्धि , निडरता, आत्मबल और विचार .. ये पांच तत्व का धनी है कायस्थ .. उठो , स्वयं को पहचानो और एक कदम ” श्रेष्ठ भारत और श्रेष्ठ विश्व ” के निर्माण हेतु ! कलम दवात पूजन कार्यक्रम में सर्वश्री अम्बरीश सक्सेना , हरिओम सक्सेना ,रजनीश श्रीवास्तव , गिरीश सक्सेना , प्रणय श्रीवास्तव , मनीष श्रीवास्तव , राजेश श्रीवास्तव , रामकुमार खरे , सुरेन्द्र सक्सेना , अभय स्वरूप श्रीवास्तव , आशीष हजेला, हरि बल्लभ श्रीवास्तव , अतुलेश सक्सेना , अनिल सक्सेना दीपू , अजय चंद्र श्रीवास्तव , वेद प्रकाश श्रीवास्तव , सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव सूरी , सूर्या वर्मा , अंकुर निगम , अतुल सिन्हा , अजय सक्सेना , प्रदीप श्रीवास्तव , मदन मोहन श्रीवास्तव , आनंद सक्सेना , राजेश श्रीवास्तव राज , हरि मोहन श्रीवास्तव मुकेश श्रीवास्तव , मुकेश श्रीवास्तव मुक्कू , अशोक श्रीवास्तव , रामजी श्रीवास्तव , रवेशकांत श्रीवास्तव , मंगल श्रीवास्तव , विशाल खरे , आनंद खरे , रविन्द्रभान कंचन , हिमांशु सक्सेना , राजीव खरे गांधी , मोहन खरे आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन मंदिर प्रबंधक शिवकुमार निगम एवं संजीव खरे ने किया ,अंत में राजीव निगम ने आभार व्यक्त किया !
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
