Home उत्तर प्रदेश गैस सिलेंडर पर बढ़े दाम वापस हो, नही तो होगा जेल भरो...

गैस सिलेंडर पर बढ़े दाम वापस हो, नही तो होगा जेल भरो आंदोलन : प्रदीप जैन

34
0

झांसी। घरेलू गैस सिलेंडर पर लगातार हो रही मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी आज सड़कों पर उतर आई। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए बढ़ती मूल्यवृद्धि को वापस न लेने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी गई।गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर पर बढ़े दामों को लेकर रैली निकाल कर महानगर के प्रमुख चौराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा लगातार महंगाई की जा रही है। एक साल में पांचवी बार गैस सिलेंडर पर दाम बढ़ाए गए है। उन्होंने मांग करते हुए कहा राजस्थान की तरह यहां भी गैस सिलेंडर पांच सौ रुपए का किया जाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी लगातार आंदोलन जारी रखेगी और जेल भरो आंदोलन भी करेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here