झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के हस्तिनापुर गांव निवासी युवक के शामिल खाते से उस समय 34 लाख रुपए फर्जी कूट रचित हस्ताक्षर बना कर निकाल लिए। पीड़ित जमानत कराने के बाद घर पहुंचा और बैंक डिटेल्स देखी उसके बाद उसे जानकारी हुई इसके बाद पीड़ित थाना सीपरी बाजार थाना में शिकायत की थी। जिस पर कार्यवाही नहीं होने पर आज पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग करते हुए बताया कि इस घटना की अंजाम प्रीतमपुर में रहने वाले गैंगस्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दी है। जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम हस्तिनापुर विनोद राजपूत ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके जमीन के बीड़ा से 85 लाख रुपया आया था। उसका भाई राहुल राजपूत के साथ मिशन कंपाउंड स्थित पीएनबी बैंक में भाई और उसके नाम का ज्वाइंट अकाउंट खुला था जिसमें बीड़ा की रकम 85 लाख आई थी। विनोद ने बताया कि उस पर प्रेमनगर थाना में 2021 में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें न्यायालय से वारंट होने पर वह 23 अगस्त 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक जेल में रहा। इसी दौरान उसके घर से कुछ लोगों ने आई फोन ओर बैंक की चेक चोरी कर ली और उसके खाते से स्वयं की चेक भरकर 20 लाख इसके बाद 14 लाख रुपए दो बार में निकाल लिए। विनोद ने बताया कि जब वह जेल से जमानत कराने के बाद बाहर आया और बैंक पासबुक की एंट्री कराने गया तब उसे इसकी जानकारी हुई। इस पर उसने कई बार बैंक कर्मचारियों से इसकी जानकारी ली लेकिन बैंक कर्मचारी उसे जानकारी देने को तैयार नहीं। विनोद ने सीपरी थाना में आज शिकायती पत्र देते हुए वह चेक भी लगाई जब उसके जेल में होने के दौरान स्वयं की भरी बैंक चेक लगाकर 20 लाख और 14 लाख रुपए निकाले गए। पीड़ित का कहना है कि जब ज्वाइंट अकाउंट है, तो बिना उसकी गैर मौजूदगी में बैंक खाते से पैसे कैसे निकला। उसने आरोप लगाया कि उसके खाते से रुपए प्रीतमपुर क्षेत्र का रहने वाला शातिर गैंगस्टर जिस पर थाना प्रेमनगर, सीपरी बाजार, नवाबाद सहित मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी में लूट, रंगदारी, गुंडा एक्ट, वाहन चोरी जैसे संगीन अपराध दर्ज है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
