बुन्देलखण्ड क्रांति सेना ने राष्ट्रपति से की धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर कानूनी कार्रवाई की मांग

झांसी। बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा अपने प्रवचन के दौरान भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण के मध्य भेद उत्पन्न करते हुए उनकी आकृति, जन्मस्थली उनको लेकर कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बुन्देलखण्ड क्रांति सेना के संरक्षक , बुन्देलखण्ड यादव महासभा के अध्यक्ष, जिला आर्य समाज के प्रधान एवं कांग्रेस के पी सी सी सदस्य राजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि इससे देश के करोड़ों हिन्दू श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।भगवान राव और श्रीकृष्ण में कोई अंतर नहीं है । भगवान कृष्ण को न सिर्फ भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, आस्था एवं करोड़ों लोगों की श्रद्धा के प्रमुख आराध्य हैं बल्कि पूरी दुनिया उन्हें स्मरण करती है। उनके संबंध में की गई इस तरह की सार्वजनिक मंच से ऐसी टिप्पणी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। यह अत्यंत गंभीर विषय है। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में की गई कथित टिप्पणी की जांच कराकर इस अशोभनीय कृत्य पर विधिक कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *