उरई निवासी अधेड़ का बीचईएल के ग्राम खजराहा में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम बीएचईएल के ग्राम खजरहा में अपनी रिश्तेदारी मे आए उरई निवासी अधेड़ का शव खेत पर बने कुआं में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। वही फॉरेंसिंक टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए।क्षेत्राधिकारी सदर सिमरन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सूचना मिली थी कि बबीना थाना क्षेत्र के बीएचईएल आरा मशीन स्थित ग्राम खजरहा में खेत पर बने कुआं में शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर बबीना थाना पुलिस और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त जिला जालौन अजय गोस्वामी 51 वर्ष के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक की बहन खजुराहा बुजुर्ग में रहती है, कुछ दिन पूर्व मृतक अजय उनके यहां आया था। तीन दिन पूर्व वह शौच करने के लिए खेत पर गया था इसके बाद लौट कर नहीं आया। आशंका जाहिर की जा रही है कि शौच क्रिया के दौरान अजय की कुआं में भी पानी में गिरने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *