Home उत्तर प्रदेश अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पहुंचे दरोगा के साथ मारपीट

अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पहुंचे दरोगा के साथ मारपीट

42
0

झांसी। चुनाव को लेकर शराब बंदी के चलते कई शराब माफिया चोरी छिपे शराब बेचने का कारोबार कर रहे है। ऐसे में पुलिस भी पूरी तरह से सक्रिय है, की चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए अवैध शराब बिक्री नही होने देगी। इसी के चलते चिरगांव थाना में तैनात दरोगा को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली। जिस पर वह मौके पर पहुंचे तो शराब माफिया उनसे उलझ गया और मारपीट कर मौके से भाग निकला। फिलहाल चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक मारपीट की घटना से इंकार कर रहे। उनका कहना है केवल धक्का मुक्की हुई है।जानकारी के मुताबिक चिरगांव थाना में तैनात उपनिरीक्षक राजीव कांत को सूचना मिली की ग्राम इमली पुरा में एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो शराब माफिया उनसे उलझ पड़ा और हाथा पाई कर दी। दरोगा के साथ हाथा पाई की घटना देख वहां भगदड़ मच गई। इधर मोका पाते ही आरोपी भी मौके से फरार हो गया। जब तक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी भाग चुका था। चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया की शराब बिक्री की सूचना पर दरोगा मौके पर गए थे। मारपीट की घटना नही हुई। शराब माफिया ने केवल धक्का मुक्की की है। आरोपी भाग गया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here