Home उत्तर प्रदेश पंडालों में लगाये कैमरे, अग्निशमन यंत्र जरूर रखें दुर्गा उत्सव महासमिति ने...

पंडालों में लगाये कैमरे, अग्निशमन यंत्र जरूर रखें दुर्गा उत्सव महासमिति ने समितियों के सदस्यों को बैठक में बतायी प्रशासन की गाइडलाइन

45
0

झांसी। दुर्गा उत्सव महासमिति ने समस्त दुर्गा उत्सव समितियों से अपील की, कि वह अपने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाये। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड यंत्र भी रखे। इस्कान मंदिर में महासमिति ने सभी दुर्गा उत्सव समितियों को प्रशासन की गाइडलाइन की विस्तार से जानकारी दी।बैठक उपरांत इस्कान मंदिर में हुई पत्रकार वार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महासमिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, शोभायात्रा संयोजक पीयूष रावत व कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्षमुकेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि पंडाल परिसर में जुआ, मादक पदार्थ का सेवन अन्य गतिविधिया होने पर दुर्गा उत्सव महासमिति व जिला प्रशासन अगले वर्ष उस समिति को रजिस्टर्ड नहीं करेगा और न ही उसको प्रतिमा की स्थापना करने दी जाएगी। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे 9 दिन तक अनिवार्य रूप से लगाये जाये। समस्त दुर्गा उत्सव समितियों को एक रोस्टर रजिस्टर बनाना होगा। जिसे पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक रात्रि गश्त के दौरान देखेंगी। समस्त दुर्गा उत्सव समिति पंडालों में फायर बिग्रेड यंत्र जरूर रखे। डीजे संचालकों को भी अवगत कराया जाता है, कि डीजे मानक अनुसार ही बजे, 80 डिसमिल से ज्यादा तेज आवाज में गाने बजने पर प्रशासन उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। इस अवसर पर महामंत्री विनोद अवस्थी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, संजीव तिवारी आलोक चतुर्वेदी, राजेश विरथरे, अमर सिद्ध, संजीव अग्रवाल लाला समीर तिवारी एडवोकेट, अजय मिश्रा नरेंद्र अग्रवाल, जयदीप खरे, अरुण साहू, अभिषेक साहू, सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी,संजय खटीक, अमन मिश्रा, अतुल मिश्रा, मार्तंड स्वामी, पहलाद साहू, राकेश त्रिपाठी,विकास अवस्थी ,अमन मिश्रा ,पवन गुप्ता कुलदीप अवस्थी मुकेश सिंघल, अमित चिरवरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज त्रिपाठी उपाध्यक्ष, पंकज रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुलकित अमरया उपाध्यक्ष, राहुल साहू सदस्य,सचिन पटवा, प्रभात शर्मा, पंकज नोटा मिश्रा,मंजुल रोहित आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here