Home उत्तर प्रदेश नवरात्रि पर्व 26 सितंबर को होगा प्रारंभ 5 अक्टूबर को होगा प्रतिमा...

नवरात्रि पर्व 26 सितंबर को होगा प्रारंभ 5 अक्टूबर को होगा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा

21
0

झांसी। अखिल भारत वर्षीय धर्मसंघ ने नव दुर्गा उत्सव ओर प्रतिमा विसर्जन पर त्योहार को शांति पूर्वक मनाए जाने ओर जिला प्रशासन का सहयोग करने की मांग करते हुए नवदुर्गा उत्सव तथा विजयादशमी के शुभ मुहूर्त बताए। ग्वालियर रोड सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान महानगर धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक एवम जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया की शारदीय नवरात्रि पर्व 26 सितंबर से शुरू होगा और 5 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया की हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विधान शक्ति उपासना द्वारा परिवार में सुख समृद्धि आरोग्य एवम सुयोग्य संतान की प्राप्ति के लिए किया गया है। मां दुर्गा ने राक्षस के वध के लिए नौ दिन में नो रूप धारण किए ओर देव दैत्यों का संहार किया। 26 सितंबर को सूर्योदय से सूर्यास्त तक शुभ मुहूर्त प्रतिप्रदा श्री गणेश पूजन कलश स्थापना दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना प्रतिपदा को अमृत चौघड़िया में प्रातः 6 बजे से 7.30 बजे तक 9 से 10.30 तक एवम शाम 3 बजे से 6 बजे तक शुभ मुहूर्त है। उन्होंने बताया की 5 अक्टूबर को विजयादशमी दशहरा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन व रावण दहन होगा। वही उन्होंने सभी से इस त्योहार को शांति पूर्वक सुख शांति समृद्धि की मनाए जाने की अपील की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here