झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड जाने वाले मार्ग पर बने पार्क में तैनात सुरक्षा गार्ड ने देर रात कुछ युवकों पर फायरिंग करने और मारपीट का आरोप लगाया है। वही चौकी प्रभारी ने फायरिंग की घटना होने से इनकार किया है। सवाल यह है कि अगर फायरिंग नहीं हुई तो खाली खोखा कारतूस कहा से आया है।जानकारी के मुताबिक जिला बांदा निवासी संजय सिंह ने बताया कि वह गोंदू कंपाउंड स्थित शंकर जी के मंदिर के पास बने पार्क में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। पिछले कुछ दिनों से तीन चार युवक आए दिन पार्क में जबरन घुस कर शराब पीते है, और पार्क के अंदर जालियां तोड़ देते है, जिसका विरोध करने पर गत दिनों उन्होंने गार्ड की मारपीट कर दी थी। संजय ने बताया कि गुरुवार की देर रात वह पार्क में बने कमरे में मौजूद था तभी रात करीब साढ़े बारह बजे कमरे का दरवाजा खटखटाने की आवाज आई, जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो बाहर खड़े लोग दरवाजे पर पथराव कर दिया, उसने बताया कि जब खिड़की से झांक कर देखा तो तीन चार वही युवक थे और उसे देख खिड़की पर पथराव कर दिया। जब उसने खिड़की का दरवाजा बंद कर लिया तो बाहर से फायरिंग की दो आवाज आई जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चमन गंज चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गार्ड खुद शराब पिता है, और वह फायरिंग की सूचना गलत दे रहा है, मारपीट की सूचना मिली थी जिस पर वह मौके पर पहुंचा था लेकिन मारपीट करने वाले भाग गए थे। अब सवाल यह है आज सुबह गार्ड को पार्क के अंदर दो खाली खोखा कारतूस मिले। पुलिस की बात मानी जाए कि फायरिंग नहीं हुई तो खाली खोखा कारतूस कहा से आए यह सवाल है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
