इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को रहेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

झांसी। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एवं जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारी जो विश्वविद्यालय स्नातक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों हेतु बोनाफाइड मतदाता हैं, को मताधिकार के प्रयोग हेतु मतदान दिवस 23 अक्टूबर, 2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किये जाने सम्बन्धी स्वीकृति प्रदान की गई हैं। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एवं जिलाधिकारी झांसी ने सम्बन्धित नियंत्रक प्राधिकारियों/कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को मतदान दिवस के अवसर पर जनपद झांसी में सम्बन्धित मतदाताओं को मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश सम्बन्धी शासनादेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *