झांसी। देर रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल के थ्री में शराब लेने पहुंची महिला को शराब नहीं मिलने पर उसने होटल कर्मचारियों के साथ जमकर गाली गलौज कर चप्पल मारने का प्रयास किया। महिला के हंगामा के चलते होटल का कांच का दरवाजा लॉक से निकल गया। होटल कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस को देख महिला और आक्रोशित हो गई। उसने होटल कर्मचारियों सहित पुलिस को भी जमकर गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। महिला के इस ड्रामे को देख महिला पुलिस फोर्स बुलाकर उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस महिला को लेकर जिला अस्पताल उसका मेडिकल परीक्षण कराने पहुंची जहां शराब के नशे में धुत महिला ने पुलिस कर्मियों के साथ जमकर हंगामा, अभद्रता की।जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर होटल के थ्री में बार खुला हुआ है, स्नातक एम एल सी के चलते आज शराब बंदी होने पर रात्रि बारह बजे के बाद बार बंद हो गया था। तभी रात्रि करीब साढ़े बारह बजे एक महिला युवक के साथ बाइक से होटल पहुंची और उसने शराब मांगी। होटल कर्मचारियों द्वारा उसे समझाया गया कि रात्रि साढ़े बारह बज चुका है, शराब बंद हो गई और आज स्नातक चुनाव के चलते दुकान बंद रहेगी। लेकिन शराब के नशे में धुत महिला होटल में सोफे पर बैठ कर कर्मचारियों से अभद्र भाषाओं और गाली गलौज कर शराब लेने पर अड गई। जब होटल कर्मचारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो महिला ने उन पर चप्पल उतार कर मारने का प्रयास किया साथ ही कांच के लगे दरवाजे को उखाड़ने का प्रयास किया जिससे दरवाजा लॉक से खुल गया। इधर घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। महिला शराब के नशे में अत्यधिक धुत होने पर पुलिस उसे काबू में नहीं कर पा रही थी। महिला के साथ मौजूद युवक मौके से भाग निकला था। इधर महिला पुलिस को बुलाकर बल प्रयोग कर शराब के नशे में धुत महिला को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए पुलिस जिला अस्पताल ले गई। जहां नशे में धुत महिला ने जमकर हंगामा करते हुए सभी के साथ अभद्रता और गाली गलौज की। जब पुलिस उसे गाड़ी में बैठा रही थी तो महिला जमीन पर लेट गई उसने पुलिस को कई रसूखदारों का नाम लेकर धमकी भी दी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
